चंडीगढ़ में किन्नरों ने पहली बार डाली वोट, कहा कि...

Sunday, May 19, 2019 - 01:29 PM (IST)

चंडीगढ़(भगवत) : चंडीगढ़ में पहली बार किन्नर समाज ने भी अपनी वोट के हक का इस्तेमाल किया है। पोलिंग बूथों पर वोट डालने आए किन्नरों ने बताया कि उनको वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा है। 

उन्होंने कहा कि वह वोट के हक का पहले भी इस्तेमाल करते थे लेकिन पुरुष या महिला बनकर करते थे। इस बार पहली बार अपनी पहचान से वोट डालकर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। इस मौके पर एक किन्नर ने चुनाव कमीशन को शिकायत करते हुए कहा है कि उनकी पर्ची पर उनके नाम के आगे फीमेल लिखा हुआ है।  

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पहचान के साथ ही पर्ची बननी चाहिए। किन्नरों ने कहा कि वोट डालने के अलावा भी हमारे कई अधिकार हैं और वह अधिकार भी उन्हें धीरे-धीरे मिल जाएंगे।   

Priyanka rana

Advertising