17 साल के विष्णु ने जीते 65 पदक

Sunday, Sep 16, 2018 - 12:40 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : डी.ए.वी. कालेज-10 के बी.ए. फर्स्ट ईयर के छात्र विष्णु एथलैटिक्स के उभरते सितारे हैं। विष्णु का फिटनैस लैवल इतना है कि वह 100 मीटर, 200 मीटर, लांग जंप, ट्रिपल जंप और रिले रेस की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेेते हुए सभी में मैडल भी जीत रहे हैं। 

महज 17 साल के विष्णु अब तक 65 पदक जीत चुका है। इनमें 32 गोल्ड, 29 सिल्वर और 4 ब्रांज मैडल शामिल हैं। विष्णु ने बताया कि वह इन दिनों इंटर कालेज तथा जूनियर नैशनल गेम्स की तैयारी में जुटे हैं। उनका लक्ष्य इंटर कालेज में बेहतरीन प्रदर्शन कर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में दावेदारी पेश करना है।

विष्णु काफी मेहनती और जिद्दी :
विष्णु के पिता विनोद भाटिया प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। पिता विनोद और मां सुदेश भाटिया का कहना है कि विष्णु काफी मेहनती और जिद्दी है। वह एक बार किसी बात को ठान लेता है तो उसे पूरा कर ही लेता है। हमें खुशी है कि वह एथलेटिक्स की दुनिया में नाम कमा रहा है। हमें उम्मीद है कि वह देश के लिए जरूर एक दिन मैडल जीतेगा। 

रोज तीन टाइम प्रैक्टिस :
विष्णु ने बताया कि वह रोज दिन में तीन टाइम प्रैक्टिस करता है। उन्होंने कहा कि सुबह मोहाली के एथलैटिक ग्राऊंड में प्रैक्टिस करता है और दोपहर को जिम जाता है। फिर शाम को मैदान में पसीना बहाता है। 

जीती कई प्रतियोगिताएं :
2017-18 सी.बी.एस.ई. कलस्टर गेम्स में लांग जंप में गोल्ड मैडल।
ट्रिपल जंप में गोल्ड मैडल और 4 गुणा 100 रिले गेम्स में सिल्वर जीता।
2017-18 में स्कूल गेम्स में 100 मीटर रेस में गोल्ड, लांग जंप में गोल्ड, ट्रिपल जंप में गोल्ड मैडल जीता।
2017-18 स्कूल स्टेट गेम्स लांग जंप में चौथा स्थान, ट्रिपल जंप में 5वां स्थान पाया। 
2017-18 ओपन डिस्ट्रिक गेम्स में लांग जंप में गोल्ड, ट्रिपल जंप में गोल्ड मैडल जीता।
2016-17 ऑल इंडिया इंटर डिस्ट्रिक्ट नैशनल गेम्स विशाखापट्टनम में लांग जंप में चौथा स्थान पाया। 
2015-16 सी.बी.एस.ई. नैशनल गुजरात में लांग जंप में ब्रांज मैडल जीता। 
2016-17 में रोटरी ट्राईसिटी प्रतियोगिता में बैस्ट एथलीट का अवार्ड हासिल किया। 
2016-17 में ओपन पंजाब गेम्स की 100 मीटर रेस प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाया। 
 

Priyanka rana

Advertising