गाड़ी के लिए वी.आई.पी. नंबर की चाह रखते हैं तो पढ़ें यह खबर...

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2017 - 09:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (आशीष): अगर आप भी अपनी नई गाड़ी के लिए पंसद का नबंर लेना चाहते हैं तो 15 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सी.एच.01-बी.एल. सीरीज के फैंसी नंबरों की ऑक्शन में भाग ले सकते हैं। आर.एल.ए. की तरफ से फैंसी नंबरो के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वीरवार से शुरु कर दी है। पहले दिन 40 के करीब लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। 
ऑक्शन में सिर्फ वही लोग हिस्सा ले पाएंगे जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन करवाई होगी। नंबरों की ई-ऑक्शन की बोली का रिजल्ट 18 फरवरी को शाम 5 बजे आएगा। ऑक्शन में वहीं लोग भाग ले सकते हैं जिनकी गाड़ी चंडीगढ़ नंबर की होगी और उनके पास शहर का एड्रेस प्रूफ होगा। ऑक्शन में भाग लेने वालों को आधार कार्ड लाना जरूरी होगा।
फैंसी नंबरों की ऑक्शन संबंधी अधिक जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 0172- 2700341 पर संपर्क कर सकते हैं। इस बार ऑक्शन सी.एच.01-बी.एल. सीरीज की होगी। इसमें 0001 सीरीज केे नंबर पर 50 हजार रिजर्व प्राइज रखा गया है। वहीं 0002, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0100, 0101  नंबर का रिजर्व प्राइज 30 हजार रखा गया है। पिछली फैंसी नंबरो में लोगों ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News