लॉ एंड ऑर्डर की उल्लंघना की तो वैंडर्स पर पुलिस FIR करेगी दर्ज

Friday, Dec 06, 2019 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): स्ट्रीट वैंडर्स अगर नो वैडिंग जोन से हटने के दौरान लॉ एंड आर्डर की उल्लंघना करेंगे तो पुलिस उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करेगी। यह कहना है एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले का। उन्होंने कहा कि वैंडर्स एसोसिएशन के प्रधान और कमेटी के सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की है। 

 

बैठक में प्रधानों का कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की तुरंत पालना करें नहीं तो नगर निगम और पुलिस कार्रवाई करेगी। एस.एस.पी. ने बताया कि स्ट्रीट वैंडर्स को हटाने के लिए हर सैक्टर में एक-एक इंस्पैक्टर समेत अन्य पुलिस जवानों की टीम बनाई गई है। डी.एस.पी. इस दौरान सुपरविजन करेंगे। उन्होंने कहा कि सैक्टर-1 से छह तक के स्ट्रीट वैंडर्स को सैक्टर-7 में और सैक्टर-17 व 22 के वैंडर्स को सैक्टर-15 में शिफ्ट किया जाएगा। 

 

निगम ने नो वैंडिंग जोन से स्ट्रीट वैंडर्स हटाने के लिए 500 कर्मचारियों की टीमें बना दी हैं। पुलिस निगम की टीम के साथ लॉ एंड आर्डर को कायम रखेगी।  दिन और रात तैनात होंगे पुलिसकर्मी स्ट्रीट वैंडर्स को हटाने के लिए 500 पुलिस जवान दिन में ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा 100 पुलिसकर्मी रात के समय तैनात किए जाएंगे। डी.एस.पी. ईस्ट, डी.एस.पी. सैंट्रल और डी.एस.पी. पी.सी.आर. की स्पैशल ड्यूटी लगाई है। 

pooja verma

Advertising