देश में आतंकवाद कांग्रेस की पैदावार : गृह मंत्री

Saturday, May 14, 2022 - 10:11 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कश्मीर पर चल रही स्थिति पर कहा कि देश मे आतंकवाद कांग्रेस की पैदावार है। यह भाजपा के 2-3 साल के शासन में नहीं हुआ। कांग्रेस का कश्मीर को अलग स्टेटस देने का अनुच्छेद-370 बनाने का जो फार्मूला था यह उसकी पैदावार है। इन्होंने देश में जिस तरह राज किया, यह उसके कारण हुआ है। विज आज अम्बाला में जनता दरबार के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जनता दरबार में प्रदेशभर से लोग विज के समक्ष शिकायतें लेकर पहुंचे। विज ने लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की।  

 


-लोग कांग्रेस के झांसे में आने वाले नहीं: विज
कांग्रेस सत्ता में वापसी को लेकर ङ्क्षचतन शिविर के जरिए रास्ते ढूंढ रही है और भाजपा को घेरने के प्लान तैयार कर रही है। कांग्रेस संघ परिवार वर्सीज गांधी परिवार कैंपेन भी चलाने जा रही है, जिस पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि जनता दोनों का राज देख चुकी है और 70 साल ङ्क्षहदुस्तान ने कष्ट झेला है अब लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब लोगों को समझा नहीं पाएगी।

 


गांधी परिवार को छूट देने के लिए बनाया फार्मूला
कांग्रेस द्वारा एक परिवार एक टिकट की पॉलिसी बनाने के साथ ही यह फैसला करने पर कि यदि एक परिवार के दो लोग लगातार 5 सालों तक सक्रिय रहे हैं तो दोनों को टिकट देने पर विचार किया जा सकता है, इस पर अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘गांधी परिवार को छूट देने के लिए यह फार्मूला बनाया गया है।’ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस को छोड़ दिए जाने के सवाल पर विज ने कहा कि ‘रोशनी तो सभी को नजर आती है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर आंखें बंद कर लेते हैं।’

 


-लोगों की समस्या पर काम करना मेरा धर्म: विज
हर शनिवार को अम्बाला कैंट में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनते हैं। विज के इस जनता दरबार में प्रदेशभर से लोग समस्याएं लेकर आते हैं। जिस पर सुनवाई करते हुए अनिल विज तुरंत शिकायतों पर एक्शन लेते हैं। जिसके कारण विज के जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘लोगों की समस्या पर काम करना मेरा धर्म मैं यह काम करता रहूंगा।’

Ajay Chandigarh

Advertising