अब एक से दो दिन में मिलेंगे विजिलैंस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट

Wednesday, Dec 19, 2018 - 08:30 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : यू.टी. प्रशासन में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अब विजिलैंस क्लीयरैंस के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे। प्रशासन के 33 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करने के एक दिन के भीतर ही विजिलैंस क्लीयरैंस मिल जाएगी। पहले इसे हासिल करने में कर्मचारियों को एक से दो माह का समय लग जाता था। 

कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने मंगलवार को राजभवन में ई-विजिलैंस क्लीयरैंस पोर्टल लांच किया। पोर्टल शुरु होने से कर्मचारियों को उनके प्रमोशन,एक्स इंडिया लीव, डेपुटेशन और रिटायरमैंट समेत अन्य अवसरों पर लगने वाले विजिलैंस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट एक से दो माह की जगह महज एक या दो दिन में ही उपलब्ध हो जाएंगे।

विभागों को इंक्वायरी स्टेट्स करना होगा अपडेट :
सभी सरकारी विभागों को विजिलैंस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ ही सभी विभागों के मुखियाओं को उनके विभाग में चल रही इंक्वायरी के बारे में पूरी तरह अपडेट करने को कहा गया है जिससे कि आवेदन के साथ ही यह पता चल जाएगा कि आवेदक के खिलाफ कोई इंक्वायरी पैंडिंग है या नहीं। आवेदकों को परेशानी न हो और पारदर्शिता बनी रहे , इसलिए ई- विजिलेंस पोर्टल पर विजिलेंस क्लियरेंस सर्टिफिकेट के लिए समय का निर्धारण कर रखा गया है। बी.एल. शर्मा ने बताया कि इस वक्त करीब 725 कर्मचारियों के खिलाफ विजिलैंस केस हैं।

Priyanka rana

Advertising