टैक्स चोरी घोटाले में एजैंट सोढी अम्बाला से गिरफ्तार

Wednesday, Aug 03, 2022 - 08:20 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमनजीत सिंह): विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने अधिकारियों के साथ मिलकर टैक्स नाकों से चोरी-छुपे गाडिय़ां निकालने संबंधी घोटाले के मुख्य किरदार एजैंट (पासर) राजिंद्र सिंह सोढी उर्फ लवली को अम्बाला से गिरफ्तार कर लिया है। विजीलैंस ब्यूरो को उसके घर की तलाशी के दौरान गवाहों की हाजिरी में 21,65,241 रुपए मिले हैं। वह राज्य में आबकारी और कराधान अधिकारियों की मिलीभगत के साथ जी.एस.टी. की चोरी के द्वारा सरकारी खजाने को बड़ा नुक्सान पहुंचाने के मामले में वांछित था। इस घोटाले संबंधी 21 अगस्त 2020 को विजीलैंस ब्यूरो मोहाली के उडऩदस्ता-1 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।  

 


अधिकारियों को मोटी रिश्वत देते थे
इस मामले की जांच के दौरान आबकारी और कराधान विभाग के कुछ अधिकारियों और एजैंटों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह एजैंट के इस मंतव्य के लिए विभाग के अधिकारियों को महीनावार आधार पर मोटी राशि रिश्वत भी देते थे। उक्त आरोपी पासर राजिंद्र सिंह सोढी को विजीलैंस ब्यूरो ने पूछताछ के लिए अदालत से 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Ajay Chandigarh

Advertising