यू.टी. सचिवालय में विजीलैंस अवेयरनैस वीक शुरू

Tuesday, Oct 27, 2020 - 09:42 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़) : यू.टी. सचिवालय में मंगलवार से ‘सार्थक भारत, समृद्ध भारत’ की थीम पर विजीलैंस अवेयरनैस वीक की शुरुआत हुई। दो नवम्बर तक चलने वाले विजीलैंस अवेयरनैस वीक के पहले दिन शपथ समारोह हुआ, जिसमें प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने प्रशासन के सीनियर ऑफिसर्स को शपथ दिलाई। भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे के लिए हर साल विजीलैंस अवेयरनैस वीक आयोजित किया जाता है।

 

इस साल प्रशासन का फोकस आंतरिक प्रक्रियाओं और गतिविधियों पर सुधार लाने पर होगा। इसके साथ ही सभी संगठनों में पब्लिक सर्विस को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

ashwani

Advertising