PM मोदी ने ली वीडियो कांफ्रैंसिंग से योजनाओं की जानकारी और कहा...

Thursday, Aug 01, 2019 - 12:55 PM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : देश में केंद्र की संचालित विभिन्न योजनाओं क्राइम ट्रैकिंग नैटवर्क एंड सिस्टम्स, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सुगम भारत अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर पी.एम. नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए जानकारी ली। 

इस संदर्भ में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि पी.एम. के द्वारा देश के कई राज्यों में संचालित केंद्रीय योजनाओं की जानकारी ली। इसमें चंडीगढ़ में सुगम्य भारत के तहत जल्द ही शहर के मार्कीटों को भी डिसेबल फ्रैंडली करने की बात कही गई। 

एडवाइजर ने बताया कि पी.एम. ने कहा कि डिसेबल लोगों के लिए अलग से टॉयलेट होने चाहिए। इन्हें ऑफिसों में आने-जाने के लिए रैंप के साथ अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। एडवाइजर ने बताया कि शहर में रेन वॉटर हार्वेसिं्टग के प्रोजैक्ट पर चंडीगढ़ में तेजी से काम करने को कहा गया है। प्रशासन इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।

Priyanka rana

Advertising