पंजाब के कॉलेजों में बी.एड. की खाली सात हजार सीटें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 10:38 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पी.यू.,गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से संबंधित बी.एड. कॉलेजों में करीबन 7 हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए स्टूडैंट की तीसरी फिजीकल काऊंसलिंग इन दिनों में पी.यू. के लॉ आडीटोरियम में चल रही है। यह काऊंसलिंग आगामी 30 सितम्बर तक चलेगी। काऊंसलिंग में वही स्टूडैंट बैठ पाएंगे जिन्होंने एंट्रैंस टैस्ट क्लीयर कर लिया है। 

पी.यू. से संबंधित शहर के सभी कॉलजों की बी.एड.की सीटें  दूसरी काऊंसलिंग में भर गई थीं। अब ये सीटें पंजाब के कालेजों में बची हैं। यह पहली बार नहीं है जब बी.एड. की इतनी अधिक संख्या में सीटें खाली रह गई हों। एन.सी.टी.ई. की नई गाइडलाइन के तहत बी.एड. में एंट्रैंस टैस्ट करीबन तीन वर्षों से शुरू किया गया था। तभी से लगातार सीटें खाली रहने का सिलसिला जारी है। पंजाब से संबंधित बी.एड. कॉलेजों में करीब 23  हजार सीटें हैं। 

पिछले सैशन 2017-18 में  बी.एड. में 5 हजार के करीब सीटें खाली रह गई थीं। इसी तरह से  2018-19 में भी बी.एड. की 20 से 30 फीसदी सीटें खाली रह गई थीं। ध्यान रहे  कि कालेजों  में इस समय बी.एड. की क्लासिस 26 अगस्त से शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में इन नए स्टूडैंट का सिलैबस पीछे रह गया है। 

स्टूडैंट ले चुके हैं दूसरे कोर्सों में दाखिला :
कुछ बी.एड. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि पी.यू. की ओर से तीसरी काऊंसलिंग थोड़ी देरी से शुरू की गई है। अब अधिकतर स्टूडैंट दूसरे कोर्सों में दाखिला ले चुके हैं। ऐसे में  अब दूसरे कोर्स छोड़ फिर से बी.एड. में दाखिला लेने का विचार स्टूडैंट छोड़ देते हैं।  

अगर काऊंसलिंग थोड़ी पहले से हो जाती तो अधिक स्टूडैंट बी.एड. में दाखिला ले लेते। ऐसे में बी.एड. की इस बार भी पांच हजार के करीबन सीटें खाली रह सकती हैं। 2017-18 में सीटें खाली रहने की वजह से पी.यू. के बी.एड. के लिए दोबारा एंटै्रंस टैस्ट लेना पड़ा था। 
 
सीटों का कोटा :

पंजाब के कालेजों में 85 फीसदी सीटें  राज्य के स्टूडैंट के लिए और 15 फीसदी आऊटसाइडर स्टूडैंट के लिए हैं। बी.एड. और एम.एड. को जब से दो-दो साल का किया गया है तब से बी.एड. और  एम.एड. में कम स्टूडैंट दाखिला ले रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News