नाबालिग क्लासमेंट से रेप करने वाला छात्र गिरफ्तार

Wednesday, Mar 29, 2023 - 06:06 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): कालेज में साथ पढऩे वाली नाबालिग लडक़ी से तीन बार रेप करने वाले छात्र को सैक्टर 36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैक्टर 52 निवासी आशीष के रूप में हुई। गिरफ्तार छात्र अपन क्लासमेंट को अश्लील विडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। सैक्टर 36 थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आशीष के खिलाफ रेप, पोक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी छात्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

 

 

पीडि़त छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सैक्टर 52 निवासी आशीष निजी कालेज में उसकी क्लास में पढ़ता था। इस दौरान उसके साथ बातचीत हो गई थी। आरोप है कि मई 2022 मेें आशीष उसे बहाना लगाकर एक मकान में ले गया था। जहां पर उसने जबदस्ती रेप कर उसकी अश्लील विडियो बनाई। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर तीन बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि शारीरिक संबंध बनाने इंकार करने पर आशीष उसके साथ मारपीट कर जान से मारने और अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देता था। पीडि़ता ने मामले की शिकायत दी। सैक्टर 36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आशीष को गिरफ्तार कर उसका फोन जब्त कर जांच के लिए फारेंसिक लैब में भेज दिया है।

Ajay Chandigarh

Advertising