चंडीगढ़ की सड़को पर बेखौफ स्नैचर्स, मंगलसूत्र छीन ले गया एक्टिवा सवार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 12:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): बेटे को स्कूल से लेकर घर आ रही टीचर से एक्टिवा सवार युवक सोमवार दोपहर को सैक्टर-38 से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। टीचर मोहिनी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर 39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद मामला दर्ज किया। सैक्टर 38 निवासी मोहिनी ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में टीचर है। 

 

सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह बेटे को लेकर घर आ रही थी। जब वह घर के पास पहुंची तो पीछे से एक्टिवा सवार एक युवक आया। उसने गले से मंगलसूत्र छीना और फरार हो गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मोहिनी ने बताया कि मंगलसूत्र छीनने वाला युवक सफेद एक्टिवा पर था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News