अज्ञात लोगों ने घर पर की फायरिंग, एफ.आई.आर. दर्ज

Saturday, May 11, 2019 - 12:03 PM (IST)

लालड़ू( गुरप्रीत): गांव जोधगढ़ निवासी कर्म सिंह के घर के पास 8 व 9 मई की रात दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की। इसकी शिकायत कर्म सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जगतार सिंह सैनी ने कहा कि व्यक्ति ने बताया कि उसके दो लड़के हैं, बड़ा बेटा भूपिन्द्र सिंह उर्फ भूप्पी राणा जेल में सजा काट रहा है और छोटा बेटा पुष्पेंद्र सिंह साथ रह रहता है।

8-9 मई रात 12 बजे दो मोटरसाइकिलों पर 3-4  व्यक्ति घर के पास आए और फायरिंग करके फरार हो गए। घर की दीवारों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। बता दें कि शिकायतकत्र्ता के बड़े बेटे भूप्पी राणा पर विभिन्न राज्यों के थानों में कई मामले दर्ज हैं।

bhavita joshi

Advertising