सैक्टर-16, 17 को जोडऩे वाले अंडरपास का उद्घाटन अगले सप्ताह करेंगे प्रशासक

Thursday, Jan 02, 2020 - 02:20 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : सैक्टर-16, 17 को आपस में जोडऩे के लिए बनाए जा रहे अंडरपास कम सब-वे का उद्घाटन प्रशासन द्वारा अगले सप्ताह कर दिया जाएगा। लंबे समय से शहरवासी इस अंडरपास के उद्घाटन की वेट कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने 10 जनवरी को अंडरपास के उद्घाटन की डेट तय की है। इससे पहले कई दिन अंडरपास के काम के चलते यहां से निकलने वाले प्रमुख मार्ग बंद करने पड़े थे। 

सैक्टर-17 और 16 (रोज गार्डन) को जोडऩे के लिए अंडरपास बनाया जा रहा है। करीब 7 करोड़ की लागत इस पर आई है। इसके बनने से सीधे लोग सैक्टर-17 से रोज गार्डन और रोज गार्डन से सैक्टर-17 में एंट्री ले सकेंगे। ये स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट के तहत बना है। प्रशासक ने एक साथ स्मार्ट सिटी के कई प्रोजैक्ट्स का नींव पत्थर रखा था, जिसमें ये प्रोजैक्ट भी अहम था। यू.टी. प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर द्वारा इसका उद्घाटन करवाने की प्लानिंग की जा रही है।

Priyanka rana

Advertising