PGI डायरैक्टर को भेजा हड़ताल का अल्टीमेटम

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 01:12 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तहत दो हजार से ज्यादा कर्मी जल्द ही हड़ताल पर जाने वाले हैं। कमेटी के मैंबर्स ने बताया कि उनकी मीटिंग पी.जी.आई. डायरैक्टर व अन्य अधिकारियों से हुई। 

मीटिंग में उन्हें भरोसा मिला था कि उनकी मांगें जल्द ही मान ली जाएंगी, लेकिन अभी तक उन्हें पूरा नहीं किया गया है। इसे देखते हुए उन्होंने हड़ताल का फैसला लिया है। मांगों में मुख्यता स्वच्छता परिचर को अस्पताल परिचर बनाना व एम.आर.टी. बनाना था। 2 महीने में इसे लागू किया जाने का भरोसा दिया गया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया है। 

कमेटी के मैंबर्स का कहना है कि उन्हें मिनट्स की कॉपी तक नहीं दी जा रही है। वहीं, एस.ए. और एच.ए. कर्मियों की कोई भी प्रोमोशन नहीं होती और न ही शिफ्टिंग होती है। एस.ए. और एच.ए. जिस पद पर नियुक्त किए जाते हैं, उसी पद से रिटायर्ड हो जाते हैं। कमेटी ने हड़ताल का अल्टीमेटम पी.जी.आई. डायरैक्टर समेत हैल्थ मिनिस्ट्र को भी भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News