यू.टी. पूल के लिए कटऑफ रही हाई

Tuesday, Jul 16, 2019 - 10:16 AM (IST)

चंडीगढ़(वैभव): शहर के विभिन्न कॉलेजों में सैंट्रलाइज्ड कोर्स में एडमिशन की दूसरी काऊंसलिंग की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। सैक्टर-10 स्थित डी.ए.वी. कॉलेज में सोमवार को काफी स्टूडैंट्स पहुंचे। दूसरी काऊंसलिंग में भी विभिन्न कोर्सों में यू.टी. पूल के लिए कटऑफ हाई रहा। बी.सी.ए. में कटऑफ 74.54 प्रतिशत रहा। कुल 23 स्टूडैंट्स को दाखिला मिला। बी.बी.ए. के लिए कटऑफ 77.8 प्रतिशत, 26 स्टूडैंट्स का दाखिला हुआ। 

बी-कॉम. के लिए 96 प्रतिशत, 50 स्टूडैंट्स को दाखिला मिला। बी.एससी. के अन्य कोर्सों के लिए भी कटऑफ 50 से 80 प्रतिशत के बीच रहा। बी.एससी. में कुल 40 स्टूडैंट्स को दाखिला मिला। वहीं, सरकारी कॉलेजों में पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमैंट कॉलेज सैक्टर-46 में भी कटऑफ 95.2 प्रतिशत रहा। इससे यह बात साफ होती है कि यह कॉलेज शहर बी-कॉम. मेंं दाखिला देने के मामले में प्राइवेट कॉलेजों से पीछे नहीं है। वहीं, कॉलेज में बी.ए. का 65 प्रतिशत से ऊपर रहा और बी.सी.ए. का 78.2 प्रतिशत रहा। कॉलेज में एम-कॉम. का रिजल्ट भी बहुत शानदार रहा था।

अन्य दो काऊंसलिंग में कॉलेज करेंगे अपने स्तर पर दाखिला
इस बार उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए केवल दो ही काऊंसलिंग आयोजित की है। इसके बाद अन्य दो काऊंसलिंग कॉलेज अपने स्तर पर करेंगे। स्टूडैंट्स की यही कोशिश होगी कि दूसरी काऊंसलिंग में उनका दाखिला हो जाए। जिन स्टूडैंट्स का नाम दूसरी काऊंसलिंग में नहीं आया है, उन्हें अब केवल तीसरी और चौथी काऊंसलिंग का ही सहारा है। इस दौरान वे कॉलेज के निर्णय पर ही निर्भर रहेंगे। ध्यान रहें कि इस बार करीब 50 हजार स्टूडैंट्स ने दाखिले के लिए आवेदन किया गया था।

एम.सी.एम. व सै.-26 वूमैन कॉलेज गल्र्स की पहली पसंद
शहर के अलावा दूसरे राज्यों से शहर में पढऩे का सपना संजोय आने वाली लड़कियां एम.सी.एम. डी.ए.वी. सैक्टर-36 और गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमैन सैक्टर-26 कॉलेज लड़कियों की पसंद बन रहा है। वहीं, देव  समाज कॉलेज फॉर वूमैन सैक्टर-45 में भी लड़कियां विभिन्न कोर्स में दाखिला ले रही हैं।

सुबह से ही लगी कॉलेजों में भीड़ 

सोमवार को विभिन्न कॉलेजों में यू.टी. पूल के अंतर्गत आने वाले स्टूडैंट्स के डॉक्यूमैंट वैरिफाई हुए और फीस जमा हुई। शहर के लगभग हर कॉलेज में बी.एससी., बी.बी.ए., बी.सी.ए., और बी-कॉम. के स्टूडैंट्स सुबह से ही डॉक्यूमैंटेशन के लिए पहुंचे। एम.सी.एम., एस.डी. और डी.ए.वी. कॉलेज में स्टूडैंट्स की सबसे अधिक संख्या देखी गई। जानकारी के अनुसार उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से सैंट्रलाइज्ड एडमिशन के दूसरी काऊंसलिंग के लिए सोमवार को यू.टी. के जनरल कोटे के स्टूडैंट्स को डॉक्यूमैंटेशन के लिए बुलाया गया था।

सुबह 9 बजे डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरु हुई लेकिन कई स्टूडैंट्स और उनके परिजन सुबह 8 बजे से ही कॉलेज के बाहर पहुंचने लगे। पहले दिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से स्टूडैंट्स को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ही स्टूडैंट्स ने अपने पसंदीदा स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए प्रक्रिया पूरी की।

bhavita joshi

Advertising