यू.पी. से ट्रेन में लाया अफीम, आरोपी काबू

Monday, Apr 29, 2019 - 03:42 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप): पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वीरपाल बताया जाता है जो कि मूल रूप में उत्तर प्रदेश का निवासी है और यहां मोहाली के गांव मुबारिकपुर में किरायेदार के तौर पर रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे में से 500 ग्राम अफीम बरामद की है।

 पुलिस चौंकी इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-8बी मोहाली के इंचार्ज बलजिन्द्र सिंह मंड ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अफीम की तस्करी करता है। सूचना के अधार पर पुलिस ने सैक्टर-91 के टी-प्वाइंट पर नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक पैदल आ रहे व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसे गिरफ्तार करके पुलिस चौंकी लाया गया। जहां उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। आज उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

ट्रेन की टिकट भी आरोपी से मिली
इंचार्ज बलजिन्द्र सिंह मंड ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी वीरपाल ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश (यू.पी.) से अफीम लेकर आता था। अफीम को सुरक्षित ढंग से यहां लाने के लिए वह रेलगाड़ी के माध्यम से लाता था। इस बार वह 25 अप्रैल को यू.पी. से रेलगाड़ी के माध्यम से अफीम ले कर आया था। पुलिस ने उससे उस दिन की रेल की टिकट भी बरामद की है।

bhavita joshi

Advertising