गांजा सप्लाई करने वाले दो युवक दबोचे

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2017 - 06:49 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): पुडिय़ा बनाकर गांजा बेचने वाले दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग जगह नाका लगाकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी पंचकूला निवासी संजीव से 950 ग्राम और बापूधाम निवासी विशाल से 214 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे गांजा कालोनियों में बेचते थे। एक पुडिय़ा 50 रुपए में बेची जाती है। सैक्टर-19 और आई.टी. पार्क पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आई.टी. पार्क थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने डी.टी. मॉल के पास नाका लगा रखा था। नाके पर पुलिसकर्मी को खड़ा देखकर बैग लेकर आ रहा युवक पंचकूला की तरफ जाने लगा। पुलिसकर्मी ने उसे पकड़कर बैग चेक किया तो अंदर से 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पचंकूला निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई। वहीं, सैक्टर 19 थाना पुलिस ने विशाल को सैक्टर 20 के गवर्नमैंट सीनियर सैकैंडरी स्कूल के पास नाका लगाकर दबोच लिया। उसके पास 214 ग्राम गांजा बरामद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News