हैरोइन और शराब तस्करी करने वाले दो युवक दबोचे

Wednesday, Jan 30, 2019 - 06:49 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): हैरोइन और शराब तस्करी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग जगह दबोच लिया। सैक्टर-31 थाना पुलिस ने सैक्टर-22 निवासी अभिषेक से 10 ग्राम हैरोइन और मलोया थाना पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के मंदीप के पास शराब की 12 पेटी बरामद की। पुलिस ने अभिषेक और मंदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 

पुलिस ने पोल्ट्री फार्म चौक के पास नाका लगा रखा था। नाके पर पुलिस को देखकर युवक वापस जाने लगा।  पुलिसकर्मी को युवक पर शक हुआ और उसे थोड़ी दूर जाकर दबोच लिया। युवक की जेब से प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ जिसके अंदर 10 ग्राम हैरोइन थी। 

 

पुलिस ने सैक्टर-22 निवासी अभिषेक पर एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज किया। मलोया थाना पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले युवक मंदीप को डड्डूमाजरा लाइट प्वाइंट के पास नाका लगाकर दबोच लिया। उसकी गाड़ी से शराब की 12 पेटी बरामद हुई। 

pooja verma

Advertising