साफ करने को दिए गहने, ज्वैलरी लेकर फरार हुए दो युवक

Monday, Jan 20, 2020 - 09:54 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : एक महिला से दो लड़कों ने ज्वैलरी साफ करने के बहाने ली और फरार हो गए। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सैक्टर-15 निवासी राजेश कुमार ने  बताया कि 17 जनवरी को दोपहर के समय दो लड़के गली मेंं सोने, चांदी व बर्तन साफ करवाने की गली में आवाज लगा रहे थे। आवाज सुनकर पत्नी ने लड़कों को बुलाया और चांदी का कड़ा साफ करवाया।

आरोपी लड़कों ने कहा कि सोने की ज्वैलरी भी साफ करवा लो। आरोपियों के कहने पर महिला ने दो सोने की अंगूठियां व एक जोड़ी टॉप्स साफ करने के लिए दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कटोरी में पानी लिया जिसमें कैमिकल व हल्दी डालकर गर्म करने को कहा। गर्म होने के बाद पानी का रंग पीला हो गया। आरोपियों ने उसमें ज्वैलरी डालने को कहा और कहा कि एक घंटे बाद निकाल लेना और वहां से चले गए। 

एक घंटे बाद जब कटोरी चैक की तो उसमेंं सेे दो सोने की अंगूठियां व एक जोड़ी टॉप्स गायब थे। जब शाम को महिला का पति घर पर आया तो आपबीती बताई। अगले दिन राजेश ने सैक्टर-15 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Priyanka rana

Advertising