दो महिलाओं ने दो मिनट में की चोरी,  CCTV में कैद हुआ पूरा वाक्या

Friday, Jan 19, 2018 - 07:50 PM (IST)

चंडीगढ़ : सेक्टर-36 की बूथ मार्केट में गुरुवार सुबह दूध की क्रेट और दही का पूरा पैकेट दो महिलाएं उठा ले गईं। दोनों महिलाओं की फोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। चोरी सिर्फ दो मिनट में की गई। इसमें दिख रहा है कि दो महिलाएं हाथ में दस्ताने पहन आईं और दुकान के बाहर खड़ी रेहड़ी के पास खड़ी हो गईं। रेहड़ी में रखी दूध की क्रेट और दही उठाती हैं और खिसक लेती हैं। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
 

Advertising