लोगों की भीड़ देख चलानी पड़ी दो ट्रेनें

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 12:11 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : उत्तर प्रदेश भेजे जाने वाली ट्रेन के लिए मैडीकल के दौरान सैक्टर-26 में श्रमिकों की संख्या अधिक होने के कारण प्रशासन को दो ट्रेन चलानी पड़ी | एक ट्रेन दोपहर 2 बजे और दूसरी रात 9 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। मंगलवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चली दो श्रमिक स्पैशल ट्रेन में करीब 2896 यात्रियों को भेजा गया। इनमें पहली ट्रेन में 1600 यात्री और शाम को ट्रेन में 1296 यात्रियों को भेजा गया। इस दौरान जवानों ने ट्रेन में सफर कर रहे छोटे बच्चों को 780 बिस्कुट पैकेट बांटे। मंगलवार को ट्रेनें मुग॒दाबाद, बरेली व शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई।

 

सैक्टर  -26 स्थित सी.सी.ई.टी. में दोपहर 12 बजे करीब 1600 लोगों का मैडीकल टैस्ट कर उन्हें रेलवे स्टेशन भेजा गया। उसके बाद भी सी.सी.ई.टी. में करीब 1500 लोग बच गए थे। इसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने रेलवे के साथ कांटैट कर एक और श्रमिक स्पैशल ट्रेन चलाने का प्रपोजल रखा, जिसे हरी झंडी मिली। वहां एकत्रित लोगों को जब इस बात का पता चला कि वह भी घर जा रहे हैं, तो उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। प्रशासन की बुधवार को उत्तर  प्रदेश के दो जिलों के लिए श्रमिक स्पैशल ट्रेन चलाई जाएगी। श्रमिकों का मैडीकल सुबह 8 बजे से सी.सी.ई.टी.-26 में किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News