‘महिला से 41 लाख ठगने वाले दो गिरफ्तार’

Friday, Aug 27, 2021 - 01:31 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : इंश्योरैंस का बोनस दिलाने के नाम पर महिला से 41 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के फरार दो आरोपियों को साइबर सैल ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई दिल्ली स्थित रानी  बाग निवासी आशीष गुप्ता और रोहिनी निवासी शिवनाथ के रूप में हुई।  पुलिस ने बताया कि आशीष गुप्ता के खाते में दो लाख 80 हजार नकदी और उसके भाई के खाते में एक लाख रुपए जमा हुए थे। इसके अलावा शिवनाथ के अकाउंट में 8 लाख 40 हजार नकदी ट्रांसफर हुई थी। साइबर सैल ने पकड़े गए दोनों ठगों को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। मामले में ठगी की रकम बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों का पुलिस ने रिमांड मांगा। अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

 

दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली थी
साइबर सैल इंचार्ज दविंदर कुमार ने बताया कि 11 जुलाई, 2020 को बलजीत कौर से आरोपियों ने इंश्योरैंस का बोनस दिलाने के नाम पर अलग अलग  खातों में 41 लाख रुपए जमा करवाए थे व बाद  में ठगों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे।

 

बलजीत कौर ने मामले की शिकायत साइबल सैल को दी थी। साइबर सैल ने मामले की जांच कर बलजीत कौर की शिकायत पर सैक्टर-34 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं साइबर सैल की टीम को पता चला कि बलजीत कौर के साथ ठगी करने वाले आरोपी दिल्ली में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

ashwani

Advertising