98 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव, दो मरीजों की मौत

Saturday, Dec 05, 2020 - 08:53 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): शनिवार को चंडीगढ़ में 98 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। अब शहर में कुल मरीजों की संख्या 17926 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1390 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। अभी 132 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। 141 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। अब एक्टिव केस 883 हो गए हैं।

 

मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 7 केस आए। सैक्टर-46, 47 सैक्टर से 6-6 केस आए। 2 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। पहली मौत सैक्टर-23 से 94 वर्षीय महिला की हुई। मरीज को अस्थमा की भी बीमारी थी। दूसरी मौत सैक्टर-47 से 74 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। मरीज को डायबिटीज और हाईपरटेंशन भी था। अब तक शहर में 289 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

AJIT DHANKHAR

Advertising