हैरोइन तस्करी में दो नाइजीरियन को 3 साल कैद

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 08:59 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): अदालत ने एस.टी.एफ. द्वारा गत वर्ष अप्रैल में हैरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किए गए दो नाइजीरियन नागरिकों क्रिस्टोफर ओकेके और चुकियुमेका इगवे को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई। दोषियों पर 25 हजार जुर्माना भी लगाया गया। एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशंस जज संजय अग्निहोत्री की अदालत ने दोनों को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 में तीन-तीन साल की सजा और 20-20 हजार जुर्माना लगाया।

 धारा 29 में दोनों को दो-दो साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना किया गया है। एस.टी.एफ. ने 8 अप्रैल 2018 को दोनों को फेज-7 के वाई.पी.एस. स्कूल के नजदीक से 250 ग्राम हैरोइन और 1 लाख 5 हजार ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी उस समय दिल्ली के उत्तम नगर में रहते थे और यहां नशा नशों की सप्लाई करते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News