धुंध के चलते दो फ्लाइट रद्द, कई ट्रेनें रहीं लेट

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 10:01 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): इंटरनैशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को 2 फ्लाइट रद्द रही। कई लेट रहीं, जिसके कारण यात्री काफी परेशान रहे। सुबह 8.10 बजे इंडिगो की फ्लाइट व शाम को 5.55 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। इंडिगो की सुबह 8.35 बजे बेंगलूर की फ्लाइट 12.25 बजे, दोपहर 12  बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12.30 बजे, दोपहर 1.25 बजे इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 2.25 बजे,  शाम को 4.35 बजे बेंगलूर जाने वाली फ्लाइट 5.35 बजे, जेट एयरवेज की दोपहर 1 बजे जाने वाली फ्लाइट 2 बजे, दोपहर 12.30 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 2.25 बजे, दोपहर 12.35 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट 1.35 बजे, दोपहर बाद 4.10 बजे स्पाइस जेट 5.10 बजे, दोपहर 1 बजे एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट 2 बजे गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक दिल्ली में धुंध के कारण फ्लाइट लेट हुई। वहीं, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें भी लेट रही। देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में न्यू दिल्ली कालका शताब्दी प्रमुख रही, जोकि 4 घंटे 45 मिनट की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कालका मेल 8 घंटे 50 मिनट की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऊना-न्यू दिल्ली जनशताब्दी 43 मिनट की देरी से पहुंची।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News