युवक का गुप्तांग काटने वाले दो किन्नरों को कैद व जुर्माना

Tuesday, Sep 24, 2019 - 12:26 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): जिला अदालत ने एक युवक को किन्नर बनाने के मकसद से उसका गुप्तांग काटने के मामले में दो किन्नरों को सजा सुनाई। दोनों पर 15-15 हजार रुपए जुर्माना भी किया गया है।  अदालत ने पूजा महंत को चार वर्ष और जीत रानी को तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है। गांव छज्जूमाजरा निवासी राजेश कुमार को किन्नर बनाने की नीयत से दो किन्नरों ने उसका गुप्तांग काट दिया था। 

 

पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया था कि वह कामकाज की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जीत रानी से हुई। उसने उसे अपनी कार का ड्राइवर रख लिया था और वह उसी के घर रहने लगा। जून, 2009 में एक रात पूजा रानी महंत अपनी एक अन्य साथी के साथ उसके घर आई और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अज्ञात जगह पर ले गए। उसे होश आया तो उसका गुप्तांग कट चुका था। 

 

पूजा महंत और जीत रानी ने उसे जबरदस्ती किन्नर बनाने की नीयत से उसका गुप्तांग काट दिया था। शिकायतकर्ता राजेश की शिकायत पर पुलिस स्टेशन सिटी खरड़ में 22 मार्च 2014 को केस दर्ज कर लिया गया था।  अदालत ने आरोपी पूजा महंत को पटियाला जेल भेज दिया। जीत रानी से जुर्माना भरवा कर उसे जमानत दे दी गई। 

pooja verma

Advertising