ट्राईसिटी में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, चंडीगढ़ में 801 सहित 2166 पॉजीटिव

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 01:22 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल)। ट्राईसिटी में मंगलवार को तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई। इनमें चंडीगढ़ से दो जबकि एक एस.ए.एस. नगर का मरीज हैं। जनवरी में अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, ट्राईसिटी में कोरोना के 2166 पॉजीटिव केस कन्फर्म हुए। चंडीगढ़ से 801, एस.ए.एस. नगर से 703 और पंचकूला से 662 केस कन्फर्म हुए हैं। चंडीगढ़ के दो मृतकों में से एक 55 वर्षीय महिला है, जो सैक्टर-16 की रहने वाली थी। महिला को सीजर डिसॉर्डर (एक तरह के दिमागी दौरे) के साथ ही ब्रोन्कोनिमोनिया (फेफड़ों का इंफैक्श्न) भी हो गया था। महिला को दोनों डोज लगी हुई थी। वहीं, सैक्टर-52 कजहेड़ी के रहने वाले 60 वर्षीय पुरुष की भी मौत हुई है। उसे पहली डोज ली हुई थी। वह अस्थमा का मरीज था और सांस लेने में दिक्कत आने लगी थी। दोनों मौतें जी.एम.एस.एच. में हुई हैं। साथ ही कोरोना मृतकों की संख्या अब 1083 तक पहुंच गई है।


एस.ए.एस. नगर जिला में भी एक कोविड पॉजीटिव मरीज की मौत कन्फर्म हुई है। वहीं, 703 नए केस कन्फर्म हुए हैं। 135 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस 3788 रह गए हैं। सबसे ज्यादा केस मोहाली से 342 कन्फर्म हुए।

 


खेलो इंडिया यूथ गेम्स स्थगित
चंडीगढ़, स्पोटर््स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा को स्थगित कर दिया। ये गेम्स पंचकूला सहित अंबाला, शाहबाद, दिल्ली, चंडीगढ़ में 5 से 14 फरवरी तक होने थे। इस संबंध में साई इंडिया ने स्पोटर््स फैडेरशेन को पत्र लिख दिया है। साई का कहना है कि एक बार देश में कोरोना कंट्रोल में हो जाए तो उसके बाद नई तिथि जारी की जाएगी। इसमें देशभर के 8500 खिलाडिय़ों ने भाग लेना था। 


चंडीगढ़ : एक्टिव केस 3924
चंडीगढ़ में कोरोना के 801 नए केस कन्फर्म हुए, जिनमें में 443 पुरुष और 358 महिलाएं हैं। मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 23.24 जबकि एक हफ्ते का 16.30 प्रतिशत रहा। एक हफ्ते से एवरेज 561 केस आ रहे हैं। मनीमाजरा से सर्वाधिक 55 केस कन्फर्म हुए हैं जबकि पी.जी.आई. कैम्पस से 31 ,सैक्टर-44 से 20, सैक्टर-37 से 30 , सैक्टर-22 से 31, सैक्टर-15 से 24 केस कन्फर्म हुए। कुल मरीजों की संख्या 70189 हो गई है। 128 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं जबकि एक्टिव केस 3924 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे के दौरान 3446 सैम्पल्स टैस्ट कर चुका है।


पंचकूला में 662 केस, 1903 एक्टिव
पंचकूला में सोमवार को 3125 सैंपल लिए गए थे, जिनमें पंचकूला में 441 नए कन्फर्म हुए हैं जबकि 221 केस बाहर के हैं। इनमें अमरावती एन्क्लेव, बरवाला, बतौड़, बटवाल, बेहड़, भानु, बिल्ला, बुढऩपुर, चंडीमंदिर, देवी नगर, हरिपुर, इंडस्ट्रियल एरिया, आई. टी. बी. पी., जसवंतगढ़, कालका, खटौली,कोट, माढ़कपुर, एम.डी.सी.-4, 5, 6, नाड़ा, नगगल, नानकपुर, ओल्ड पंचकूला, पिंजौर, रायपुररानी, रैली, रामगढ़, रतेवाली, साबिलपुर, सैक्टर-20, 10, 11, 12, 12ए, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 2, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 31, 32, 4, 6, 7, 8, 9, सहापुर व श्यामटू शामिल हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1903 पहुंच गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News