दहेज उत्पीडऩ के आरोप में दो केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 08, 2019 - 12:22 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): दहेज उत्पीडऩ के दो अलग-अलग मामले महिला पुलिस स्टेशन में सोमवार को दर्ज किए गए। दोनों ही केसों में पुलिस ने पति, सास और ससुर को आरोपी बनाया है। सैक्टर-19 निवासी अमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी अंबाला निवासी इनपिंद्र सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति, सास हरवंत कौर और ससुर मोहिंद मोहन सिंह उसे शारीरिक और मानसिक रूप से तंग करने लगे।

पुलिस ने इनपिंद्र सिंह,  हरवंत कौर, मोहिंद मोहन सिंह पर मामला दर्ज किया। इसके अलावा सैक्टर-32 निवासी सुदेश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद अंबाला निवासी उसका पति रॉकी राम और ससुर राज कुमार दहेज के लिए उसे तंग करते थे और मारपीट और तंग करते। पति और ससुर पर मामला दर्ज कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News