इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 में दो कारों में भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत

Monday, Dec 17, 2018 - 12:26 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप): इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 में दो कारों में टक्कर होने से दो नेपाली महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीता (47 वर्ष) तथा बिमला (44 वर्ष) के रूप में हुई है। सीता पत्नी हरी कुमार निवासी इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-9 तथा बिमला पत्नी रमेश बहादुर निवासी गांव जगतपुरा बताये जाते हैं। दोनों मूल रूप में नेपाल की रहने वाली हैं। 14 दिसम्बर की शाम करीब 7 बजे इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-9 क्षेत्र में चौराहे पर हरियाणा नंबर तथा यू.पी. नंबर दो कारों में भिड़ंत हो गई।

ड्यूटी से छुट्टी करके पैदल घर जा रही थी। इस दौरान कारें आपस में भिड़ीं तो एक कार ने दोनों को चपेट में ले लिया और दोनों महिलाएं गंभीर रूप में घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने बिमला को मृतक घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला सीता ने ईलाज दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस स्टेशन फेज-11 की पुलिस ने दोनों कारें कब्जे में ले लिया है। यू.पी. नंबर कार चालक जोगिन्द्र अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिए हैं। 

bhavita joshi

Advertising