हैरोइन सहित दो काबू

Saturday, Feb 16, 2019 - 12:21 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): मटौर पुलिस ने हैरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अमनदीप उर्फ मोनू और संदीप रावत हैं, जो सैक्टर-41 चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस स्टेशन मटौर के एस.एच.ओ. दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सैक्टर-71 स्थित कारगिल पार्क के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। दोनों को रोक कर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे में से 15-15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ पुलिस स्टेशन मटौर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

bhavita joshi

Advertising