चंडीगढ़ से निकलवाए अढ़ाई लाख रुपए, मोहाली में छीने

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 12:53 PM (IST)

मोहाली (राणा):  चंडीगढ़ सैक्टर-45 से अढ़ाई लाख रुपए निकलवा कर जैसे ही मोहाली पहुंचा, उसी दौरान एक व्यक्ति का स्नैचर बैग छीनकर फरार हो गया। राजेश कौशिक ने मटौर थाना पुलिस को शिकायत दी है।  पुलिस ने कौशिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस तो दर्ज कर लिया मगर शिकायतकत्र्ता की बताई हुई कहानी पुलिस के गले नहीं उतर पा रही है, जिसके चलते पुलिस इस केस की जांच कर रही है। 

 

पुलिस ने बताया कि राजेश कौशिक ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की थी कि उससे अढ़ाई लाख की स्नैचिंग हो गई है। इसके बाद घटनास्थल पर मटौर थाना पुलिस पहुंची और जांच की। इसके बाद शिकायतकर्ता को थाने ले जाया गया। जिसने पुलिस को शिकायत लिखवाते हुए कई बार अपने ब्यान बदले। जिस पर पुलिस को उस पर ही शक होने लगा। 

 

आखिर में उसने ब्यान दिया कि उसके भाई दरवेश कौशिक ने चंडीगढ़ सैक्टर-45 से अढाई लाख रुपए निकलवाए थे। इसके बाद वह अपनी कार में पैसे लेकर मोहाली आ गया। उससे पैसे उसने ले लिए उसके बाद उसकी बाइक पंक्चर हो गई थी। 

 

वह पंक्चर लगवाने लगा और उस दौरान पैसों वाला बैग उसके पास था। इसी दौरान एक शख्स आकर उसके पास खड़ा हो गया, जिसके कुछ देर बाद ही दूसरा शख्स आया और उससे पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए। 

 

भाई कार पर तो बाइक वाले को क्यों दिए पैसे
वहीं, एस.एच.ओ. मटौर राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया मगर शिकायतकर्ता  की बताई हुई कहानी पर यकीन नहीं आ रहा। क्योंकि जब उसका भाई पैसे निकलवाने के लिए कार लेकर गया था तो उसने अपने भाई को पैसे क्यों दिए जो बाइक पर था। 

 

उसके बाद वह खुद डेढ से दो बजे के बीच में घर पर जाकर सो गया। जबकि शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना एक बजे की है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, अगर इस केस में कोई ओर कहानी सामने आई तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कारवाई हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News