आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी करने वाली महिला सहित दो आरोपी रिमांड पर भेजे

Tuesday, Nov 12, 2019 - 11:21 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): स्टेट स्पैशल अप्रेशन सैल ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कथित तैयारी करने वाली महिला सहित दोनों आरोपी जो पुलिस रिमांड पर थे। आज फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आज उन्हें फिर से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दोनों आरोपियों में महिला का नाम सुरिंद्र कौर है जा फरीदकोट की निवासी है जबकि उसका साथी लखबीर सिंह जिला होशियारपुर का निवासी है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अनलॉफुल एक्टीविटीज प्रीवैनशन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया था। भले ही स्टेट स्पैशल अप्रेशन सैल की पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी बारे मीडिया को भनक तक नहीं लगने दी लेकिन सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार की गई महिला सुरिंद्र कौर लुधियाना के किसी प्राइवेट अस्पताल में नर्स के तौर पर काम कर रही थी। सूत्रों अनुसार उक्त दोनों आरोपियों की जान-पहचान फेसबुक से हुई थी जिसके बाद दोनों मिल कर काम करने लगे थे।

 

pooja verma

Advertising