महिला से चेन छीनने की कोशिश, सी.सी.टी.वी. में कैद हुए लुटेरे

Saturday, Jul 30, 2016 - 02:38 PM (IST)

मोहाली : शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-78 में उस समय हलचल मच गई जब वहां बाइक पर सवार दो स्नैचर्स ने महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। लेकिन स्नैचर्स अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। 

 

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी पड़ोस वाले घर के पास खड़ी थी। अचानक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने उनकी पत्नी के गले से चेन छीनने का कोशिश की। लेकिन वह छीनने में असफल रहे। स्नैचर ने छीनने का प्रयास किया उस समय उनकी पत्नी ने शोर मचाया लेकिन स्नैचर्स मौके से भाग गए। घटना घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई  है। घटना की शिकायत सोहाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। 

 
Advertising