भाई बने हैवान, नौकर के साथ मिल बहन की इज्जत पर डाला हाथ

Saturday, Jul 30, 2016 - 07:40 PM (IST)

चंडीगढ़ : मनीमाजरा के समाधि गेट एरिया के दो भाइयों व उनके नौकर ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का प्रयास किया। बताया जा रहा है यह लड़की इन भाइयों की कजिन है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान अमन, पंकज व छोटू नाम के रूप में हुई है।  इन आरोपियों में से अमन और पंकज दोनों भाई हैं। 

 

जानकारी के अनुसार ऊपरी मंजिल पर इन भाइयों के ताया व उनकी बेटी रहती है। लड़की वीरवार रात को काम के लिए अपने चाचा के घर नीचे आई थी। इसी दौरान इन भाइयों ने नौकर के साथ मिल लड़की को पकड़ लिया। लड़की की माँ ने जैसे ही लड़की को बुलाया तो लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया। नीचे पुहंचकर परिवार वालों ने आरोपियों को काबू कर लिया। 

 
Advertising