12वीं का बायोलॉजी एग्जाम ट्रिकी, उलझे रहे छात्र

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 09:41 AM (IST)

चंडीगढ़(आकृति) : सी.बी.एस.ई. की ओर से 14 मार्च को 12वीं कक्षा का बायोलॉजी पेपर आयोजित किया गया। वहीं पेपर को लेकर देकर आए छात्रों कि अलग -अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। स्टूडैंट्स के अनुसार पूरा पेपर सैंपल पेपर से आया था। उनका कहना है कि कई प्रश्न बहुत ही ट्रिकी थे जिन्होंने उन्हें परेशानी में डाल दिया था।

वहीं पेपर देकर स्कूल से बाहर निकली गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-18 की छात्रा मानवी ने  कहा कि पेपर काफी मुश्किल था। हालांकि  सारा पेपर एन.सी.ई.आर.टी. में से ही आया था लेकिन सभी प्रश्नों को घुमा के पूछा गया था। गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-18 कि छात्रा गौरी ने बताया कि पेपर आसान नहीं था। 

गौरी ने बताया कि जिन स्टूडैंट्स ने सिर्फ सैंपल पेपर से तैयारी की है। उन्हें पेपर करने में बहुत मुश्किल आई है। लेकिन जिन्होंने एन.सी.ई.आर.टी. से पेपर के लिए पढ़ाई की है उनके लिए पेपर थोड़ा आसान था। वहीं गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-27 के छात्र अनिरूद्ध ने बताया कि पेपर बहुत लंबा था। लेकिन मेरा पेपर अच्छा हुआ। पेपर में थोड़े ट्रिकी प्रश्न पूछे गए थे। मेरे इस पेपर में अच्छे नंबर आने कि उम्मीद है। ओवरऑल स्टूडैंट्स के मुताबिक पेपर काफी मुश्किल था और लैंदी भी। स्टूडैंट्स का कहना है कि पेपर में प्रश्न काफी घुमा के पूछे गए थे। जो कि ट्रिकी थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News