आंदोलन दौरान जान गंवाने वाले किसानों और खेत कामगारों के अलावा नामी शख्सियतों को दी श्रद्धांजलि’

Monday, Mar 01, 2021 - 09:38 PM (IST)

चंडीगढ़, (शर्मा): मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विधानसभा ने खेती आंदोलन दौरान जान गंवाने वाले किसानों और खेत कामगारों, स्वतंत्रता सेनानियों और राजनैतिक शख्सियतों के अलावा कोरोना योद्धों को श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर दिवंगत आत्माओं की याद में सत्कार स्वरूप 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
बजट सत्र के पहले दिन सदन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, पूर्व मंत्री मङ्क्षहद्र सिंह गिल, मेजर सिंह उबोके, बाल मुकंद शर्मा, सतपाल गोसाईं और सतवंत कौर संधू, साझे पंजाब के पूर्व डिप्टी मंत्री चंद्रावती और पूर्व विधायक बृज लाल गोयल को श्रद्धांजलि दी।

 

महान पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर, भजन गायक नरिंद्र चंचल और पत्रकार को भी श्रद्धांजलि दी गई। सदन ने शहीद नायब सूबेदार परविंद्र सिंह, स्वतंत्रता सेनानियों अजीत सिंह, जत्थेदार गोहल सिंह तुड़, बलवंत सिंह और हरबंस सिंह को भी याद किया। मानसा से विधायक नाजर सिंह मानशाहिया की विनती पर नामी रंगकर्मी मोहन मिड्डा और प्रसिद्ध लेखक दर्शन दरवेश का नाम भी सूची में शामिल किया गया। श्रद्धांजलि उपरांत संबंधित परिवारों को सदन की तरफ से प्रकटाए शोक संबंधी अवगत करवाने के लिए प्रस्ताव पास किया। यह प्रस्ताव मौखिक मत के साथ पास किया गया।

Ajesh K Dharwal

Advertising