पूर्व केंद्रीय मंत्री दलबीर सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): पूर्व केंद्रीय मंत्री दलबीर सिंह  की 33वीं पुण्यतिथि पर चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अॢपत की गई। उनकी पुत्री कु. शैलजा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष है। श्रद्धांजलि सभा को विधायक प्रदीप चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक राजनीतिक सचिव रामकिशन, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, प्रवक्ता रंजीता मेहता और एडवोकेट रणधीर राणा ने संबोधित किया।

 


नेताओं ने कहा कि दलबीर सिंह गरीब, पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए आजीवन प्रयासरत रहे। वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। चौथी, 5वीं, 6वीं और 7वीं लोकसभा में सिरसा का प्रतिनिधित्व किया और केंद्रीय मंत्री रहे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक निलय सैनी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश बामल, बालमुकुंद शर्मा, संजीव भारद्वाज, पंचकूला के पूर्व मेयर रङ्क्षवद्र रावल, उपेंद्र कौर आहलूवालिया, अनिल सैनी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि भेंट की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News