सिविल जज सचिन कुमार का तबादला

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 01:07 AM (IST)

चंडीगढ़, (रमेश हांडा): जिला अदालत चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर आए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सचिन कुमार का जींद जिला अदालत में तबादला कर दिया गया है। उक्त आदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व अन्य जजों की कमेटी ने जारी किए हैं।

 

कुछ रोज पहले जिला अदालत में सिविल जज की ही कोर्ट में कार्यरत महिला कर्मी ने सिविल जज पर हरासमैंट के आरोप लगाए थे। महिला ने लिखित में शिकायत भी दी थी जोकि हाईकोर्ट भेजी गई थी। सूत्रों के मुताबिक उक्त तबादला आदेश उसी शिकायत का परिणाम है। आदेशों में सचिन को शीघ्र ही जींद जिला अदालत में ज्वाइन करने को कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News