मधुबनी व उन्नाव जिले के लिए रवाना हुई ट्रेन, हज़ारों श्रमिक पहुंचे घर

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 12:41 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से श्रमिकों को भेजने का सिलसिला जारी है। जिसके तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से बिहार के मधुबनी जिला व उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के लिए ट्रेन रवाना हुई। इसके चलते शहर में बचे और श्रमिकों को भेजने के लिए एरिया के बीट इंचार्ज ने काम भी शुरू कर दिया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी श्रमिकों को घर भेजा जाए जो जाना चाहते हैं।

 

मधुबनी के लिए 1284 लोग हुए रवाना
प्रशासन व रेलवे के सहयोग से चंडीगढ़ से बिहार के लिए चौथी ट्रेन मधुबनी व दरभंगा के लिए रवाना हुई है। जिसमें तकरीबन 1284 लोग सफर करेंगे। उत्तर  प्रदेश के लिए शुक्रवार को 5वीं ट्रेन मजदूरों को लेकर रवाना हुई है। इस आधार पर यू.पी. के 6 हजार के करीब मजदूर अपने घर को पहुंच चुके है । इन सभी लोगों का मैडीकल चैकप से लेकर खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। 

 

बीट इंचार्ज को सौंपी लिस्ट बनाने की जिमेदारी
शहर में यू.पी. व बिहार के लोगों द्वारा बनाई गई संस्थाओं के विरोध के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने उचित कदम उठाते हुए शहर में बचे हुए श्रमिकों की लिस्ट बनाने की जिम्मेदारी एरिया के बीट इंचार्ज को सौंपी है। 

 

जानकारी के अनुसार संस्थाओं ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया था, कि शहर में अभी काफी श्रमिक फंसे हुए है। जो घर वापसी चाहते हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन के बाद भी फोन नहीं आया है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शनिवार को दो ट्रेन रवाना होंगी। पहली ट्रेन बिहार के सहरसा जिले के लिए दोपहर 2 बजे तथा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के लिए रात 8 बजे जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News