अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेंगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं

Wednesday, Apr 11, 2018 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे ने अब यात्रियों के लिए सैलून सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ अभी कालका से माता वैष्णो देवी कटरा व केरल सम्पर्क क्रांति में शुरू करने की योजना बनाई गई है। सैलून कोच की 15 दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। 

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इसका किराया दूरी के हिसाब से तय किया जाएगा। सैलून की सुविधा का केंद्र बिंदु  दिल्ली को बनाया गया है। यात्रियों की मांग के अनुसार इस कोच को समय पर स्टेशन पर पहुंचा दिया जाएगा। सैलून एक अलग से कोच होता है। ये अंदर से एक लग्जरी रूम जैसा दिखता है। यात्री इसकी बुकिंग रेलवे के किसी भी रिजर्वेशन काऊंटर या फिर सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए आई.आर.सी.टी.सी. से होगी। बुकिंग पूर्ण एफ.टी.आर. यानि पूरे शुल्क पर होगी। आई.आर.सी.टी.सी. अपनी वैबसाइट पर भी जानकारी होगी।

धार्मिक और पयर्टक स्थलों की ट्रेनों में ही होंगे :
दिल्ली रेलवे मंत्रालय में बैठे उच्चाधिकारियों को सैलून की सुविधा दी जाती थी। लेकिन रेल मंत्री पीयूष गोयल के आदेश के बाद सलून की सुविधा अब सिर्फ जी.एम. कैटेगरी के अधिकारियों को ही देने का फैसला किया। दिल्ली में काफी सैलून कोच खड़े हैं। ऐसे में रेलवे ने इसे आम लोगों के लिए चलाने का फैसला किया है। ये कोच सिर्फ धार्मिक और पयर्टक स्थलों को जाने वाली ट्रेनों में होंगे। 

एक सैलून में 6 लोग कर सकते हैं सफर :
इस सैलून में 6 लोग सफर कर सकते हैं। इस दौरान उनको सभी प्रकार की सुविधाएं भी उपलबध करवाई जाएंगी। खाने के लिए रसोइए का भी प्रबंध किया गया हैं। सिर्फ यात्री को आर्डर देने की जरूरत होगी। ऐसे में यात्री को सफर के दौरान ऐसा प्रतीत होगा की जैसे कि वह फाइव स्टार होटल में बैठा है। 

Punjab Kesari

Advertising