16 मार्च तक रद्द रहेगी चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रैस

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 08:09 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़-दप्पर के बीच में रेलवे ट्रैक की डबलिंग को लेकर रेलवे विभाग की ओर से 11 से 16 मार्च तक तकरीबन 3 ट्रेनों को चंडीगढ़-सहारनपुर तथा अंबाला के बीच रद्द करने का फैसला किया हैं। इस संबंध में डी.आर.एम. दिनेश चंद शर्मा का कहना है कि ट्रैक के निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। 

 

चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच आने व जाने वाली गाड़ी संख्या 15011-12 को 11 से 16 मार्च तक चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच रद्द किया गया है। सहारनपुर के बाद इस ट्रेन को रूटीन समय पर ही चलाया जाएगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ से रामनगर गाड़ी संख्या 12527-12528 को सोमवार को चंडीगढ़-अंबाला के बीच रद्द किया गया है। आगे यह ट्रेन अपने तय समय से चलेगी। 

 

इसके साथ ही कोचिव्ली-चंडीगढ़ एक्सप्रैस गाड़ी संख्या 12217 अपने निर्धारित समय से 1 घंटा लेट अंबाला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। जयनगर से अमृतसर तक जाने वाली गाड़ी संख्या 14649 को 13 मार्च को रद्द घोषित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से आगे ट्रैक की मुरम्मत के चलते यह फैसला किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News