नाका लगा पुलिस ने धर दबोचा नशा तस्कर

Sunday, Aug 20, 2017 - 07:47 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): चरस सप्लाई करने आए युवक को पुलिस ने सैक्टर-22 के सरकारी स्कूल के पास नाका लगाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी निमेश जसवाल के रूप में हुई। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने निमेश जसवाल के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने शनिवार रात चोरी और स्नैचिंग रोकने के लिए सैक्टर-22 के सरकारी स्कूल के पास नाका लगा रखा था। नाके पर पुलिस को खड़ा देखकर युवक मुडकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और थोड़ी दूर जाकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से प्लास्टिक के लिफाफे में 50 ग्राम चरस बरामद हुई। 

Advertising