ट्रेड यूनियनों की हड़ताल आज

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 11:29 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस देशव्यापी हड़ताल में चंडीगढ़ के विभिन्न कर्मचारी संगठन व फैडरेशन भी हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की गई लेकिन वह भी असफल रही। 

यू.टी. पावरमैन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि बुधवार को पूरे दिन काम बंद रखा जाएगा। नगर निगम और प्रशासन के कर्मचारी संगठनों के अलावा इस हड़ताल में केंद्रीय संगठन, बी.एस.एन.एल., बैंक, ई.पी.एफ.ओ. समेत कई फैडरेशन भी हिस्सा ले रहे हैं। 

सभी कर्मचारी संगठन सैक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्कीट में एकत्रित होंगे। उधर, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कर्मचारी काम पर लौटें, नहीं तो उनकी एक दिन की सैलरी काटी जाएगी। इसके साथ ही कार्रवाई भी हो सकती है। 

प्रशासन बोला-हड़ताल का औचित्य नहीं :
प्रशासन ने कहा है कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति हमेशा ही सहानुभूति बरती जाती है, इसलिए हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है। प्रशासन ने जारी किए हैल्पलाइन नंबर प्रशासन की ओर से बिना किसी समस्या के बिजली सप्लाई जारी रखने के लिए एहतियात बरती जा रही है लेकिन फिर भी किसी तरह की घटना के चलते पावर सप्लाई बाधित होने पर लोगों से सहयोग की अपील की है। 

इलैक्ट्रिसिटी से किसी तरह की शिकायत को लेकर लोग अपने एरिया में बिजली केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगर वह किसी तरह की बिजली लाइन के साथ तोड़फोड़ देखते हैं तो तुरंत प्रशासन या पुलिस कंट्रोल रूम पर संपर्क करें। लोग कंट्रोल रूम सैक्टर-17, सैक्टर-9 व सिटीजन सुविधा केंद्र पर भी सूचना दे सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News