आज और सताएगी गर्मी, 11 को होगी बारिश!

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़(वैभव): शहर में 2 दिन से बादलों की लुकाछिपी खत्म होने के बाद अब तापमान में बढ़ौतरी के आसार बनने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेन्द्र पॉल के अनुसार 11 जून को बारिश के आसार हैं, लेकिन उससे पहले एक बार फिर 42 से 44 डिग्री तक की गर्मी झेलनी होगी। 

उसके बाद 11 जून की संभावित बारिश के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है। रविवार को भी तापमान में बढ़ौतरी की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News