2.7 एम.एम. बारिश से पारा 9 डिग्री लुढ़का, आज फिर बारिश के आसार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 11:37 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : दो दिन से निकली धूप ने लोगों को जहां राहत दी, वहीं पारा भी बढ़ा दिया लेकिन मंगलवार को सुबह से ही बादलों ने डेरा डाले रखा। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। 24 घंटों में 2.7 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई। इस महीने अभी तक 4.1 एम.एम. रिकार्ड की गई है।

 

बारिश ने एक बार फिर से मौसम में ठंडक बढ़ा दी है।
न्यूनतम तापमान 9 डिग्री गिरकर 14 डिग्री पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश होगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के ऑफिशिएटिंग डायरैक्टर शिवेंद्र सिंह कहते हैं कि पश्चिम की ओर से शहर में हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ जाता है। बुधवार से एक बार फिर पारा गिरेगा, धुंध भी छाएगी। दिन का पारा थोड़ा बढ़ेगा, वहीं रात का तापमान कम होगा।


दो दिन में 14 डिग्री पंहुचा न्यूनतम तापमान
एक जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रिकार्ड हुआ था लेकिन पिछले दो दिन से तापमान में हुई बढ़ौतरी ने न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा दिया था। मौसम विभाग के मुताबिक अब एक बार फिर से रात का पारा नीचे की ओर जाने वाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News