आज पी.जी.आई. रैजीडैंट्स का 4 घंटे वर्क डाऊन

Friday, Jun 14, 2019 - 11:49 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमेश): बंगाल में एन.आर.एस. मैडीकल कालेज में हुई हिंसा और डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर वहां की मुख्यमंत्री के राजनीतिक बयान के विरोध में वीरवार को पी.जी.आई. के रैजीडैंट्स डॉक्टरों ने काला रिबन बांधकर काम किया। 

 

दोपहर बाद रैजीडैंट्स डाक्टर एसोसिएशन की बैठक भी हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को रैजीडैंट्स डॉक्टर 8 से 12 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। लेकिन एमरजैंसी व आई.सी.यू. सेवाएं जारी रहेंगी।

 

ओ.पी.डी. में रजिस्ट्रेशन का समय 9 बजे ही रहेगा
पी.जी.आई. ए.आर.डी. के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है जोकि गलत है। वहां की सी.एम. के बयान भी हैरान करने वाले हैं, जिसका विरोध कर हम लोग राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता से कर रहे हैं। 

 

वहीं, पी.जी.आई. प्रशासन की और से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पी.जी.आई. में ओ.पी.डी. में रजिस्ट्रेशन का समय 9 बजे ही रहेगा। पैरा मैडीकल नर्सिंग व फैकल्टी स्टाफ ओ.पी.डी. चलाएंगे और सभी आपात सेवाएं भी सामान्य रूप से चलेंगी। 


 

pooja verma

Advertising