आज और कल हो सकती है बारिश

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2019 - 10:25 AM (IST)

चंडीगढ़(वैभव): शहर में एक बार फिर लू चलने से लोग बेहाल नजर आए। शनिवार सुबह 11 बजे लू चलने का दौर शुरू हुआ था। जिसके बाद लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। इस सबके बीच लोगों को शाम को निजात मिली जब मौसम का मिजाज बदला। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 और 17 जून को शहर में बारिश होने के असार हैं। शनिवार को 4 डिग्री पारा बढऩे के कारण तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जम्मू कश्मीर और साथ लगते इलाकों में वैस्टर्न डिस्टरबैंस होने के आसार बन रहे हैं। इसलिए 16 और 17 को गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव होने के आसार हैं। बादल छा सकते हैं, शाम को तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News