एंट्री लैवल एडमिशन: प्राइवेट स्कूल्स में फार्म जमा करवाने का आज अंतिम दिन
Tuesday, Dec 12, 2017 - 01:01 AM (IST)
चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): प्राइवेट स्कूल्स में एंट्री लैवल एडमिशन के लिए फार्म जमा करवाने का आज अंतिम दिन है। सोमवार को कुछ प्राइवेट स्कूल्स में एडमिशन फार्म जमा करवाने के लिए काफी अभिभावक पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ गवर्नमैंट स्कूल्स में एंट्री लैवल एडमिशन को लेकर खास जोश नहीं दिख रहा है। किसी भी सरकारी स्कूल में अभी तक कोई फार्म भरा नहीं गया है, जबकि सरकारी स्कूल्स में प्रोस्पैक्टस के साथ शिक्षा भी मुफ्त है। इसके बावजूद अभिभावक प्राइवेट स्कूल्स का रुख कर रहे हैं।
फिर आएगा सरकारी स्कूल्स का नंबर:
सरकारी स्कूलों के टीचर्स के मुताबिक एडमिशन के दौरान हर साल यही आलम देखने को मिलता है। हालांकि जैसे ही प्राइवेट स्कूल्स में एडमिशन मिलने की आशा खत्म होता है तो अभिभावक सरकारी स्कूल्स का रुख करते हैं। वहीं अभिभावक कुछ ही सरकारी स्कूल्स में बच्चों की एडमिशन के लिए तवज्जो देते हैं।
जी.एम.एस.एस.एस.-16
-जी.एम.एस.एस.एस.-18
-जी.एम.एस.एस.एस.-10
-जी.एम.एस.एस.एस.-19
-जी.एम.एस.एस.एस.-37
-जी.एम.एस.एस.एस.-20
- जी.एम.एस.एस.एस.-32
इन प्राइवेट स्कूलों में फार्म जमा करवाने का समय
स्कूल - आखरी तारीख - फार्म जमा करवाने का समय
स्ट्रोबैरी फील्ड स्कूल-24 - 12 दिसम्बर - दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
सेंट एंनीज कान्वैंट स्कूल-32 - 12 दिसम्बर - दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक
गुरुकुल ग्लोबल स्कूल, आई.टी पार्क- 12 दिसम्बर - सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक
दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 - 12 दिसम्बर - सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
भवन विद्यालय-33 - 12 दिसम्बर - सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
सॉपिन्स स्कूल-32 - 12 दिसम्बर - दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक