गली में टाइलें निकालकर खोदा जा रहा था गड्ढा, काऊंसिल ने जब्त किया सामान

Saturday, Jun 15, 2019 - 12:59 PM (IST)

नयागांव(मुनीष जोशी): नगर के शिवालिक विहार में सरकारी गली को खोदकर गड्ढा किया जा रहा था। सूचना मिलते ही ई.ओ. जगजीत सिंह शाही के निर्देश पर एस.डी.ओ. ज्वाहर सागर के साथ काऊंसिल टीम पहुंची। टीम ने मौके से सामान जब्त कर लिया। जिस मकान के मालिक द्वारा यह गड्ढा खोदा जा रहा था, उनके घर पर देर शाम तक ताला लगा हुआ था। संबंधित व्यक्ति का काऊंसिल अधिकारियों को शाम तक पता नहीं चल पाया था।

बनाया जाना था टैंक
वार्ड 3-6 के एरिया में टाइलों को निकालकर गली को खोदा जा रहा था। इस पर लोगों ने एतराज भी किया, मगर काम जारी रहा। लोगों ने इसकी सूचना पार्षद गुरबचन सिंह को दी। पार्षद ने ई.ओ. को बताया कि सरकारी गली को खोदकर गंदे पानी की निकासी के लिए टैंक बनाया जाना है।

किया जाएगा जुर्माना : एस.डी.ओ.
एस.डी.ओ. ज्वाहर सागर ने बताया कि सरकारी गली को खोदा गया है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभाग के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उसे जुर्माना भी किया जाएगा।
 

bhavita joshi

Advertising